आगरा (ईएमएस)। यूपी के आगरा जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई को पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आगरा के नगला छिद्दा में बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। अगले दिन परिजनों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के लंगड़े की चौकी स्थित नगला छिद्दा में 20 वर्षीय अजय परिवार के साथ रहता था। तीन भाइयों में अजय दूसरे नंबर का था। रविवार को परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर तीनों भाई थे। बड़ा भाई 26 वर्षीय पवन नशे का आदी है। नशे में उसका रविवार रात अजय से विवाद हो गया। इस पर पवन ने पत्थर से अजय पर हमला बोल दिया। पत्थर मार-मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी।