क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


महराजगंज (ईएमएस)। यूपी के महाराजगंज जिले के सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा हरपुर पकड़ी के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों शादी का कार्ड बांटने निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, सिसवा नगर के अमरपुरवां मोहल्ला निवासी राजू रौनियार अपनी इकलौती बेटी सुनीता की शादी को लेकर बेहद खुश थे। 23 फरवरी को हल्दी और 24 फरवरी को विवाह तय था। शादी के कार्ड भी बांटे जा रहे थे। सुबह राजू अपने बड़े बेटे हरिश्चंद्र के साथ बाइक से घुघली की ओर कार्ड बांटने निकले थे। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर के पास घने कोहरे के कारण उनकी बाइक गिट्टी लदे ट्रेलर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई।