राज्य
09-Feb-2026


कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन, कोरबा (महिला एवं बाल विकास विभाग) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी मंगलवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा-पूर्व में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09ः00 बजे से किया जाएगा। प्रातः 10ः30 बजे से अतिथिगण कार्य क्रमस्थल पर पधारेंगे। प्रातः 11ः00 बजे मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन, मंत्री, वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत, सांसद, कोरबा लोकसभा द्वारा की जाएगी। क्षेत्र के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों, परिजनों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करें। 09 फरवरी / मित्तल