राज्य
10-Feb-2026


निजामी में एक सभा में कहा-तीन तरह के होते हैं मुसमलान भोपाल (ईएमएस)। फायर ब्रांड नेता असदुदीन ओवेसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता तौकीर निजामी ने एक सार्वजनिक सभा में देश के मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया। निजामी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तौकीर निजामी के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा लगातार जारी है। तौकीर निजामी ने अपने बयान में कहा कि मुसलमान तीन तरह के होते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरह के मुसलमान वो हैं जो जूते चाटने का काम करते हैं, ये कांग्रेस में मिलेंगे। दूसरा वो जो जूते खाने का काम करते हैं, ये भाजपा में मिलेंगे। और तीसरा वो मुसलमान जो जूते मारने का काम करते हैं, ये एआईएमआईएम पार्टी में मिलेंगे। इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि तुम कौन से मुसलमान हो?इस बयान के बाद कई विपक्षी नेताओं ने निजामी के इस बयान की निंदा की है और इसे साम्प्रदायिक रूप से विभाजनकारी बताया है। वहीं एआईएमआईएम पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि ऐसे बयान चुनावी माहौल और समाज में तनाव बढ़ा सकते हैं। सुदामा नरवरे/10 फरवरी 2026