देहरादून (ईएमएस)। एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डा. रवि शर्मा ने कहा है कि नई तकनीक पर आधारित हैल्थ बैंड को विकसित किया है जो जीवन बचाने की प्रणाली को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि यह बैंड व्यक्ति के बीमारियों का पता लगाने में पूरी तरह से मददगार साबित होगा। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इसके साथ ही एक मोबाइल एप्प को भी विकसित किया गया है जो एआई आधारित है उसके माध्यम से भी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की तबियत काफी खराब होने पर वह स्वयं ही चिकित्सक को फोन करने में सहायक है और परिवार को भी संदेश देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हेल्थ केयर को मजबूती मिलेगी और सबसे महत्वपूर्ण एवं सहायक होगी। यह मोबाइल एप्प चिकित्सक को बेहतर निर्णय लेने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह एआई मानव केंद्रित है और लांचिंग की शुरूआत उत्तराखंड देवभूमि से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से इंटेलिवा डिटेक्टिव सिस्टम भी डाटा को सुरक्षित रखने में कामयाब है और यह पूरी तरह से गोपनीयता को सुरक्षित रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी चुनौती जांच की है और यह सिस्टम पुलिस के लिए मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से समय की भी बचत होगी और कानूनी व्यवस्था में पूरी तरह से सहायक है। उन्होंने बताया कि एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने आज एआई ब्रोक एकआई सिंगापुर एवं जेबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, देहरादून के सहयोग से इंटेलिवा डिटेक्टिव नामक एक अत्याधुनिक एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म और एआई आधारित डिजिटल स्वास्थ्य स्मार्ट सिस्टम को लांच किया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 फरवरी 2026