राज्य
09-Feb-2026


:: सीसीटीवी में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीरें :: इंदौर (ईएमएस)। शहर में साइलेंट हार्ट अटैक का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला द्वारकापुरी क्षेत्र का है, जहाँ पान की दुकान पर खड़े एक 35 वर्षीय युवक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मौत का यह खौफनाक मंजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पवन (35) के रूप में हुई है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पवन दुकान के काउंटर पर सामान्य रूप से खड़ा था, तभी अचानक उसे बेचैनी हुई। उसने संभलने के लिए काउंटर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चंद सेकंड में ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों के अनुसार, यह मैसिव कार्डियक अरेस्ट का मामला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस अचानक मौत ने एक बार फिर कम उम्र में बढ़ते हृदय रोगों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रकाश/09 फरवरी 2026