कोरबा (ईएमएस) श्री कृष्ण गौ सेवा धाम, शिवनगर रूमगरा के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में नरेश कुमार साहू, शिवा प्रतिक,भरत पटेल, महादेव यादव, गुलाब चंद्र कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रोहित कश्यप, साकेत शर्मा, अविनाश कुमार गुप्ता, प्रभाकर साह, गोलू नारायण, आदर्श गुप्ता, इंद्रजीत मरावी, प्रद्युम्न श्रीवास, अमर, अनिल, विनोद, मुकेश साहू, शाषी, टी.पी. सिंह, अनिल मौर्य, हेमंत, राहुल, पुष्पाकर, केशव, राधे, गुलसन, सौरभ, विनय राठौर एवं संजय राठौर सहित अनेक लोग शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित तरीके से किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में संपन्न हुआ। शिविर के सफल आयोजन पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।