नई दिल्ली (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के फार्म पर सवाल उठाये हैं। पोंटिंग ने कहा है कि बाबर ने जिस प्रकार से एसोसिएट टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी की है। उससे साफ है कि वह सहज नहीं हैं। इसके बाद भी वह नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 गेंदों में केवल15 रन ही बना पाये। इस पारी के दौरान वह न एक भी चौका , छक्का नहीं लगा पाये। पोंटिंग के अनुसार आजम के शॉट में पहले जैसी ताकत नजर आई और न ही टाइमिंग नजर नहीं आई। पोंटिंग ने कहा, अगर आप 18 गेंदों में 15 रन बना रहे हैं तो इससे साफ है कि आप दबाव में है और स्ट्राइक भी रोटेट नहीं कर पा रहे। इससे दूसरे बल्लेबाजों पर भी दबाव आता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बाबर को फिर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करानी चाहिए जिससे वह पावरप्ले के दौरान मैदान की पाबंदियों का लाभ उठाकर रन बना सकें। पोंटिंग ही नहीं भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी कहा कि बाबर अपने पहले ही मैच में रनों के लिए जूझते दिखे। वहीं शास्त्री ने कहा कि बाबर पर उम्मीदों का बोझ है जिससे वह खुलकर नहीं खेल पा रहे। शास्त्री ने कहा, करियर के इस पड़ाव पर उम्मीदों का बोझ काफी अधिक होता है। लोग चाहते हैं कि वह पाक के शीर्ष बल्लेबाज होने के कारण हर मैच में रन बनाये। उन्हें पहले पांच गेंदों में दो बाउंड्री लगाने की कोशिश करनी चाहिए, भले ही वह आउट हो जाएं।टी20 क्रिकेट में बीच के ओवर बेकार करने से निचले स्तर पर आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव पड़ता है। पोंटिंग ने यहां तक कहा कि टीम को यह भी सोचना होगा कि बाबर को वर्तमान क्रम पर रखा जाए या नहीं। उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान को टूर्नामेंट में आगे जाना है तो उन्हें बाबर का सर्वश्रेष्ठ संस्करण चाहिए। पाक को अब 11 फरवरी को कोलंबो में अमेरिका से खेलना है और इस मैच में बाबर बेहतर प्रदर्शन कर अपने को साबित करना चाहेंगे। गिरजा/ईएमएस 10 फरवरी 2026