क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। आर्यावर्त सनातनी विकास परिषद, बिलासपुर इकाई द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से 7 फरवरी शनिवार को आध्यात्मिक आयोजन किया गया। परिषद की कार्यकारिणी सदस्य पद्मनाजा सिन्हा जी के सुपुत्र प्रथमेश के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास हर्ष किंगडम में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमान चालीसा के मधुर स्वरों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर उपस्थित श्रद्धालु आस्था में डूबे नजर आए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य धर्म के माध्यम से सामाजिक एकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। इस अवसर पर प्रांत सहसंयोजक गौरी कश्यप, जिला अध्यक्ष शेफाली घोष, पद्मजा सिन्हा, प्रभा तिवारी, पूनम कुमार, संगीता साहू, सुनीता साहू, प्रतिभा शर्मा, मंजू कुमार सहित बड़ी संख्या में बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया।