नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस जांच के दौरान बिहार के पटना में चल रही एक फर्जी दवा फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ, जहां नकली कफ सिरप और अन्य स्प्यूरियस दवाएं बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही थीं। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय साइकोट्रोपिक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक और सह-आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद इस कार्टेल से जुड़े कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 हो गई है। दिल्ली पुलिस जांच के दौरान बिहार के पटना में चल रही एक फर्जी दवा फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ, जहां नकली कफ सिरप और अन्य स्प्यूरियस दवाएं बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सिरप, संदिग्ध केमिकल, बड़े पैमाने की मशीनरी और पैकेजिंग सामग्री बरामद की। फैक्ट्री में तैयार दवाओं को असली ब्रांड की तरह पैक कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और साइकोट्रोपिक दवाओं व केमिकल्स की अवैध सप्लाई कर रहा था। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और इसकी सप्लाई चेन में स्थानीय पेडलर्स से लेकर बड़े सप्लायर्स तक शामिल थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/फरवरी/2026