राज्य
10-Feb-2026


जयपुर (ईएमएस)। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत दुन्दाड़ा में भू अभिलेख निरीक्षक क्षेत्र दुन्दाड़ा के ग्राम उत्थान शिविर 2026 का अवलोकन किया। पटेल ने कहा हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के हर गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार स्वयं पात्र लाभान्वितों तक पहुंच रही है और आमजन से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा वीबी जी राम जी कानून में ग्रामीणों को वर्ष में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा इस योजना स्थायी संपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे गांवों का बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से नरेगा की खामियों को दूर किया गया है। श्री पटेल ने कहा सहकारिता विभाग के माध्यम से गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा शिविरों में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत पशुओं का पंजीकरण किया जा रहा है और तत्काल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है।विधि मंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड जारी करने और शत प्रतिशत पेंशन वेरिफिकेशन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को कस्बे में स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 10 फरवरी 2026