राज्य
10-Feb-2026


जयपुर (ईएमएस)। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को प्रात: 11 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी । उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया । इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया,शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे । अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 10 फरवरी 2026