राज्य
10-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) विद्युत विभाग के चार कर्मचारियों राजेश गुप्ता सहायक यंत्री, भाग्यश्री सहायक यंत्री, अजय कुमार सहायक यंत्री और ब्रजेन्द्र दुबे कनिष्ठ यंत्री को निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही बरतने एवं आदेश की अवहेलना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनकी ड्यूटी विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत लॉजिकल ईरर/नो मेपिंग के कार्य में लगाई थी, परंतु ये कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आनंद पुरोहित/ 10 फरवरी 2026