राज्य
10-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय लालाराम नगर स्थित सामुदायिक भवन में एमवाय हॉस्पिटल में 37 साल सेवाएं देते हुए गरीब मरीजों के परिवारों के लियो भोजन एवं जल व्यवस्था की नि स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले चंदर मेहना की सेवानिवृत्ति पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सेवानिवृत्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया राजा भैया थे। विशेष अतिथी प्रवीण शर्मा (वेटलिफ्टिंग प्लेयर), अमित मेहना (जिमनास्टिक कोच) विशाल पथरोड़ ने मेहना को मोती की माला, दुपट्टा उड़ाकर, राष्ट्रीय धुनों के बीच भारत के नक्शे का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन और एमवायएच के उनके सहकर्मी मौजूद थे। भारतीय वाल्मीकि महासभा की मध्य प्रदेश शक्ति वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मालती पथरोड ने बताया एमवायएच में सेवा देने वाले मेहना शूटिंग वॉलीबॉल के कप्तान भी रहे हैं। आनंद पुरोहित/ 10 फरवरी 2026