बिलासपुर (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की क्रांतिकारी धरती कोलकाता के धर्मतल्ला मैदान में आयोजित जी-14 राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन (घेतना दिवस) के मंच से अखिल भारतीय अनुसूचित हेला जातीय महापरिसंघ ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की। महापरिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राज हेला एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रसाद हेला के संयुक्त निर्णय से छत्तीसगढ़ प्रदेश, बिलासपुर निवासी सुरेश वैरिया को छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए रानी हेला को संगठन मंत्री, घरमवीर मनहरे को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष तथा उदय मनहरे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही अन्य राज्यों में भी संगठन को सशक्त करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राज हेला, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रसाद हेला, आल इंडिया एससी/एसटी डेमोक्रेटिक फोरम के अध्यक्ष आनंद विश्वास, दिल्ली से मनीष पांचाल, झारखंड से उमाशंकर परिहार व ममता परिहार, महाराष्ट्र से अमर राज मांजरे सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमित बंछोर एवं महासचिव अनिल मनहरे सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।