कांकेर(ईएमएस)। जिले की ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल के आश्रित ग्राम पलाचूर में सोमवार को वार्षिक देव मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। मेले में आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और देवी-देवताओं के पुजारी शामिल हुए। मेले का शुभारंभ परंपरा के अनुसार ढाई चक्कर परिक्रमा से किया गया, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के माध्यम से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर ग्राम गायता संग्राम नरेटी, बैजनाथ नरेटी, पटेल दुलुम साय नरेटी, शिवलाल मरकाम, सुखराम नरेटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और व्यापारी उपस्थित रहे। मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय परंपराओं को जीवित रखा गया। ईएमएस(राकेश गुप्ता)10 फरवरी 2026