क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


- राजीनामे के बाद आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया शादी से इंकार भोपाल(ईएमएस)। कोलार थाना इलाके में पहचान बढ़ने पर एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उसके साथ करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। एफआईआर होने के बाद आरोपी युवक ने उससे वादा किया की वह जल्द ही उससे शादी करेगा। उस पर विशवास कर पीड़िता ने प्रकरण में राजीनामा कर लिया। आरोप है कि राजीनामे के बाद दो महीने पहले युवक ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से मना कर दिया। परेशान युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार कोलार इलाके में किराए से रहने वाली 29 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह ओपन काउंसलर का काम करती है। करीब चार साल पहले उसकी पहचान मिथून वाल्मीकि नाम के युवक से हुई थी। जल्द ही उनकी पहचान प्रेम-प्रसंग में बदल गई। इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बाद में युवती ने उस पर कई बार शादी करने का दबाव डाला लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देता। जब युवती ने शादी करने की बात पर अड़ते हुए उस पर लगातार दबाव बनाया तब आरोपी ने शादी करने से इंकार करते हुए दूरियां बना ली। उस समय युवती ने उसके खिलाफ रातीबड़ थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मिथून ने फिर से युवती से संपर्क कर उससे वादा किया की यदि वह दर्ज केस में राजीनामा कर ले तो वह उसके साथ जल्द ही शादी कर लेगा। उस पर भरोसा करते हुए युवती ने राजीनामा कर लिया। आरोप है की दिसंबर 2025 में मिथून ने एक बार फिर उसका शारीरिक शोषण किया उसके विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। वहीं पूर्व में दर्ज केस में राजीनामा होने के बाद वह फिर से उसके साथा शादी करने की बात पर टाल मटोल करने लगा। दबाव बनाने पर उसने फिर उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। तब युवती ने बीते दिन कोलार थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 10 फरवरी