क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। समाजसेवा और करुणा की भावना को साकार करते हुए बिलासपुर स्थित गौसेवा धाम में रविवार को एक विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी सुधा मारदाके गुरूजी ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद गिरी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर किया गया, जो दुर्घटनाग्रस्त एवं असहाय गौवंशों को समर्पित रहा।भंडारे के दौरान गौवंशों के लिए सब्जियां, फल, गुड़ एवं पौष्टिक आहार का दान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं में घायल एवं बेसहारा गौवंशों की सेवा, संरक्षण और देखभाल करना रहा। गौसेवा धाम में ऐसे गौवंशों को सुरक्षित आश्रय और नियमित भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस पुण्य अवसर पर अद्विका एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी/अरण्य गुरुकुलम के अध्यक्ष आशीष कुमार खंडेलवाल, सुधा मारदा, प्रभा किरण साहू, अद्विका खंडेलवाल, मोना केंवट सहित अनेक समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौवंशों की सेवा की और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर समाजसेविका सुधा मारदा जी ने कहा कि गौवंशों की सेवा करना केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। उन्होंने समाज से अधिक से अधिक लोगों को गौसेवा से जुडऩे का आह्वान किया।