बिलासपुर (ईएमएस)। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी महोत्सव को रूप देने के उद्देश्य से रविवार 8 फरवरी को संध्या 7.30 बजे श्री वेंकटेश मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामनवमी आयोजन एवं शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 27 मार्च, शुक्रवार को श्री रामनवमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों और सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सेवादारों से सहभागिता की अपील आयोजन समिति द्वारा समस्त सेवादारों, सनातनधर्मी बंधुओं एवं रामभक्तों से समय पर उपस्थित होकर आयोजन की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया। शोभायात्रा की व्यवस्थाओं, मार्ग, अनुशासन, सजावट, प्रचार-प्रसार एवं सेवा कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। रामभक्ति से ओतप्रोत रहेगा नगर बैठक में वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सेवा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। रामनवमी के अवसर पर शहर में एक बार फिर राम नाम के जयघोष से गूंजेगा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। मनोज राज 10 फरवरी 2026