नई दिल्ली (ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नशा मुक्त भारत अभियान से प्रेरित होकर दिल्ली पुलिस ने साल 2027 तक राजधानी को ड्रग-फ्री बनाने के लिए संकल्प लिया है। इसके पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा के सुपरविजन में एनफोर्समेंट, जागरूकता और कम्युनिटी इंगेजमेंट के जरिए ड्रग्स के गलत इस्तेमाल से लड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार के साथ मिलकर सोमवार को आदर्श ऑडिटोरियम, पुलिस हेडक्वार्टर, जय सिंह रोड में ड्रग्स के गलत इस्तेमाल पर एक वर्कशॉप-कम-अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया। वर्कशॉप में अलग-अलग स्कूलों के 300 से ज्यादा फिजिकल एजुकेशन टीचर/इंस्ट्रक्टर और नैशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) प्रोग्राम ऑफिसर ने हिस्सा लिया। प्रोग्राम को लाइव स्ट्रीम भी किया गया। जिससे दिल्ली के 1,000 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और टीचर अपने-अपने स्कूल से ऑनलाइन सेशन में शामिल हो सके। प्रोग्राम की शुरुआत एसीपी रंजय अत्रिष्य के वेलकम स्पीच से हुई। इसके बाद स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव, जॉइंट सीपी संजय त्यागी, डीसीपी संजीव यादव और सभी हिस्सा लेने वाले टीचरों का फॉर्मल वेलकम हुआ। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/फरवरी/2026