गाजियाबाद (ईएमएस)। गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड मामले में पुलिस ने पॉपी प्लेटाइम और ईविल नन समेत 5 खतरनाक गेम्स को मौतों का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इन ऐप्स पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है। गाजियाबाद की हाईराइज बिल्डिंग से तीन सगी बहनों के कूदकर जान देने के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस को जांच के दौरान उन 5 खतरनाक मोबाइल गेम्स के बारे में पता चला है, जो इन बच्चियों की मौत की वजह बने। अब गाजियाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार को चिट्ठी लिखकर इन ऐप्स पर तुरंत बैन (प्रतिबंध) लगाने की मांग की है। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि बच्चियों के सुसाइड नोट में 5 गेमिंग ऐप्स का जिक्र था। पुलिस ने राज्य सरकार से सिफारिश की है कि इन गेम्स को बैन किया जाए और यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/फरवरी/2026