क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओ का आगाज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा से हो गया है। मंगलवार को परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पहला पेपर हल किया। 12वीं के पहले पेपर में 13586 ने परीक्षा दी जबकि 259 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 12 बजे परीक्षा केंद्र से पेपर हल कर बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर खुशी देखी गई। छात्रा काजल कर्मा एवं यामिनी चौहान ने बताया सरल पेपर से शुरुआत के चलते बोर्ड परीक्षा को लेकर जो तनाव था वह भी कुछ हद तक कम हुआ है, पेपर सरल था, जिसे हल करने में आसानी रही। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 87 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर दर्ज 13845 विद्यार्थियों में से 13586 ने परीक्षा दी। 259 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान 11 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए है। 13 फरवरी से हाई स्कूल परीक्षा शुरु होगी। इस परीक्षा के लिये 95 केंद्र बनाए है। ईएमएस/राजिम शेख/ 10 फरवरी 2026