खरगोन (ईएमएस)। पीजी कॉलेज में कार्यालय कलेक्टर सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य में स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित उपयोग थीम पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता राजेंद्र पाटीदार जिला सूचना अधिकारी राष्ट्रीय सूचना केंद्र ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग विषय पर विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से समझाया कि आज के समय में हर कोई, कही न कही डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर रहा है। कैसे सावधान रह कर इनका सदुपयोग किया जा सकता है । कैसे एआई तकनीक का विद्यार्थी जीवन में अधिकतम लाभ उठा सके। कैसे विद्यार्थी अपने क्षेत्र में जागरुकता ला सकते है, इन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ एवं कंप्यूटर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। डॉ. यूएस बघेल, प्रो. गगन पाटीदार, प्रो. तन्मय गोले, प्रो. शशांक गोले, प्रो. राहुल मानवे ने किया। संचालन डॉ. यूएस बघेल ने किया एवं आभार डॉ. डी एस बामनिया ने माना। ईएमएस/राजिम शेख/ 10 फरवरी 2026