खेल
11-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नीदरलैंड की टीम ने इस बार टी20 विश्वकप क्रिकेट में दबाव का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए मनोवैज्ञानिक की सलाह के अनुसार काम कर रही है। मनोवैज्ञानिक टॉम डॉसन स्किवब के अनुसार किसी गलती पर खिलाड़ियों को फटकारने से बेहतर है कि उन्हें अपने अनुसार खेलने दें और दबाव न बनायें। उनकी जर्सी के अंदर सरल भाषा में मनोबल बढ़ाने वाले शब्द लिखे गये हैं। अनुभवी बल्लेबाज कोलिन एकेरमैन ने कहा है कि मनोवैज्ञानिक का ये तरीका काफी अच्छा है। इसका लाभ उन्हें तब मिलता है जब वह दबाव का सामना करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा, इससे हमें काफी सहायता मिल रही है। वह मैदान से बाहर हमें बताते हैं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हमने ऐसी तकनीक अपनाई है कि हर किसी को दो शब्द दिये गए हैं जो उसके लिए काफी मायने रखते हैं। ये शब्द हमारी जर्सी के भीतर छपे हैं तो जब भी आत्मविश्वास डगमगाता है तो हम उन्हें देख लेते हैं। एकेरमैन ने यह भी कहा कि उनकी टीम कीक एक कमजोर ये है कि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष टीमों के खिलाफ अधिक मैच खेलने का अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा, बड़ी टीमों के खिलाफ हमें ज्यादा खेलने का अवसर नहीं मिलता। इस टूर्नामेंट से पहले किसी पूर्ण सदस्य देश की बात करें तो हमने अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ खेला गिरजा/ईएमएस 11 फरवरी 2026