खेल
11-Feb-2026
...


नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना नहीं नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में उनका गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 विश्वकप मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। अभिषेक टूर्नामेंट की शुरुआत से ही पेट दर्द की शिकायत कर रहे थे। भारतीय टीम को 15 फरवरी को पाकिस्तान से खेलना हैं। ऐसे में तब तक उनक ठीक होना जरुरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये भारतीय टीम के लिए करारा झटका होगा क्योंकि वह तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। यूएई के खिलाफ पहले मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी कहा था कि अभिषेक के पेट में दर्द है। वह अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में भी फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे। अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक को पेट में संक्रमण हुआ है इसके साथ ही उन्हें बुखार भी है। रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर हुए टीम डिनर में भी वह ठीक नहीं लग रहे थे। इसी कारण थोड़ी देर में ही वहां से चले गए थे। सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भी वह वहीं भर्ती रहे। फिलहाल टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं अगर अभिषेक फिट नहीं हुए तो संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जाएगा। अभिषेक का नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने का मौका सैमसन को मिल सकता है। सैमसन का चयन टी20 विश्व कप स्क्वॉड में पारी की शुरुआत के लिए ही हुआ था पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुरी तरह असफल होने के उन्हें पहले दो मैचों में अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली थी। अब अगर नामीबिया के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। अभिषेक अगर नहीं खेलते तो ईशान पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। ईशान पिछले कुछ समय से काफी अच्छा खेल रहे हैं। कैसी है और वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट भी हैं या नहीं। उनके पाक के साथ मुकाबले से पहले फिट होने की पूरी उम्मीद है। गिरजा/ईएमएस 11 फरवरी 2026