खेल
11-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं। ब्रेसवेल का बाहर होना कीवी टीम के लिए करारा झटका है क्योंकि वह अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। ब्रेसवेल के बांए पैर की पिंडली की पुरानी चोट अभ्यास के दौरान उभर आई। जांच में उनकी चोट गंभीर पायी गयी है। विशेषज्ञों के अनुसार उन्हें पूरी तरह फिट होने में तकरीबन तीन सप्ताह का समय लगेगा। ऐेसे में वह विश्वकप में नहीं खेल पायेंगे। उनकी जगह पर अब ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककॉनची को टीम में शामिल किया गया है।वह 13 फरवरी को टीम से जुड़ेंगे। ब्रेसवेल को पिछले माह जनवरी में भारत दौरे के समय तीसरे एकदिवसीय के दौरान भी चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा किया था पर वापसी के बाद उनकी चोट फिर उभर आई। उनकी जगह पर शामिल मैककॉनची ने अंतिम बार अप्रैल 2024 में न्यूजीलैंड की ओर से खेला था। घरेलू टी20 सर्किट में उन्होंने 14 विकेट लिए और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.71 रही। मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा हम सभी ब्रेसवेल के लिए दुखी हैं। विश्वकप से बाहर होना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। न्यूजीलैंड के लिए खेलना उनके लिए बहुत अहम होता है। उन्होंने वापसी के लिए काफी प्रयास किया पर वह फिर चोटिल हो गए। हम उनके शीघ्र ठीक होने की कामना करते हैं। न्यूजीलैंड की टीम को 14 फरवरी को ग्रुप डी में अपने तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है। अब देखना है कि इसमें मैककॉनची किसने सफल रहते हैं। जीलैंड ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में उसे यूएई से 10 विकेट से हार मिली थी। गिरजा/ ईएमएस 11 फरवरी 2026