आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 240 आवेदन किये गये प्रस्तुत गुना (ईएमएस)। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य और नामांतरण के आवेदन प्रस्तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 240 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किये गये। स्वास्थ्य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्ही की जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, डिप्टी कलेक्टर महिमा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा विभिन्न आर्थिक सहायता प्रकरणों में आवेदकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। जनसुनवाई में तहसील चांचौड़ा निवासी मुकेश पुत्र नन्नूलाल लोधा, तहसील राघौगढ़ निवासी अनुसुईया पत्नी स्व. पुखराज लोधा, ग्राम ढोलबाज निवासी श्री राम प्रसाद अहिरवार तथा ग्राम मावन निवासी चरण सिंह पुत्र श्री गंगाराम अहिरवार द्वारा आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। उक्त आवेदनों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी से चारों आवेदकों को ₹10-10 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। - सीताराम नाटानी