क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) । श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला एवं ग्वालियर डिस्ट्रिक बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी को फेसिलिटेशन सेंटर मेला परिसर में संभागीय मेला श्री मेंस फिजिक एवं बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। मेला श्री के नाम से होने वाली इस संभाग स्तरीय मेन्स फिजिक एंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में ग्वालियर-चंबल अंचल के ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, डबरा, दतिया, श्योपुर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। खिलाड़ियों का बॉडी वेट सुबह आयोजन स्थल पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी।