व्यापार
11-Feb-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हल्की तेजी के साथ खुला। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये बढ़त दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी रहने से आई है। आज सुबह दिग्गज कंपनी वाहन कंपनियों के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाहर ऊपर आया है। वहीं रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से भी बाजार टूटा है। सुबह तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ 84,339 अंक पर खुला। सुबह खुलने के बाद इसमें में तेजी देखने को मिली। सुबह ये की बढ़त के साथ 84,413.21 पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी तरह 50 शेयरों वाला नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी बढ़त पर खुला और खुलने के कुछ ही देर में 26 हजार के स्तर के ऊपर चला गया। सुबह ये 55.75 अंक की फीसदी की बढ़त के साथ ही 25,990.90 पर कामकाज कर रहा था। वहीं दूनिया भर के बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में सुबह तेजी रही। जापान का निक्केई इंडेक्स बढ़त के साथ उछला। वहीं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी बढ़त देखी गई। एशियाई बाजारों की यह बढ़त ऐसे समय में दिखी जब मेरिकी बाजारों में मिश्रित रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में गत दिवस एसएंडपी 500 और नैस्डैक नीचे आया जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज लगातार तीसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के आने वाले लेबर मार्केट डेटा पर टिकी हुई है। घरेलू बाजार में आज का दिन तिमाही परिणामों के लिए अहम है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, डिवीज लैब्स, अशोक लेलैंड, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, पतंजलि फूड्स, एसजेवीएन, एस्ट्राजेनेका फार्मा, किर्लोस्कर ऑयल इंजन, टीबीओ टेक, बायर क्रॉपसाइंस, अमारा राजा एनर्जी, अवंती फीड्स, आईआरकॉन, जुपिटर वैगन्स, पीएंडजी हेल्थ, मिसेज़ बेक्टर्स फूड्स सहित कई कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित करेंगी। गिरजा/ईएमएस 11 फरवरी 2026