व्यापार
11-Feb-2026
...


सेंसेक्स 40 अंक गिरा, निफ्टी 18 अंक उछला मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट बंद हुआ। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन दुनिया भर के बाजारों से अच्छे संकेतों के बाद भी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखा गया। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएससई सेंसेक्स ने एक तय दायरे में कामकाज किया और अंत में यह 40.28 अंक नीचे आकर 84,233.64 पर बंद हुआ। इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.70 अंक की हल्की बढ़त लेकर 25,953.85 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार की नजर तिमाही परिणामों पर लगी है। इसलिए सीमित दायरे में कामकाज हुआ। आज ऑटो और हेल्थ सेक्टर में तेजी रही जबकि आईटी में गिरावट रही। दुनिया भर में बिकवाली के माहौल से भी बाजर पर दबाव पड़ा। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 2.46 फीसदी टूटू। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरे। दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर उछले। मारुति सुजुकी और ट्रेंट के शेयर भी आज बढ़े। ब्रोडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त रही। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे अधिक 1.62 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी ऑटो में 1.3 फीसदी की वृद्धि हुई। जबकि निफ्टी आईटी सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसमें 1.76 फीसदीत की गिरावट रही। इससे पहले आज सुबह शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 84,339 अंक पर खुला। सुबह खुलने के बाद इसमें में तेजी देखने को मिली। सुबह ये की बढ़त के साथ 84,413.21 पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी तरह निफ्टी सुबह ये 55.75 अंक की फीसदी की बढ़त के साथ ही 25,990.90 पर कामकाज कर रहा था। वहीं दूनिया भर के बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में सुबह तेजी रही। जापान का निक्केई इंडेक्स बढ़त के साथ उछला। वहीं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी बढ़त देखी गई। एशियाई बाजारों की यह बढ़त ऐसे समय में दिखी जब मेरिकी बाजारों में मिश्रित रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में गत दिवस एसएंडपी 500 और नैस्डैक नीचे आया जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज लगातार तीसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के आने वाले लेबर मार्केट डेटा पर टिकी हुई है। घरेलू बाजार में आज का दिन तिमाही परिणामों के लिए अहम है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, डिवीज लैब्स, अशोक लेलैंड, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, पतंजलि फूड्स, एसजेवीएन, एस्ट्राजेनेका फार्मा, किर्लोस्कर ऑयल इंजन, टीबीओ टेक, बायर क्रॉपसाइंस, अमारा राजा एनर्जी, अवंती फीड्स, आईआरकॉन, जुपिटर वैगन्स, पीएंडजी हेल्थ, मिसेज़ बेक्टर्स फूड्स सहित कई कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित करेंगी। ईएमएस 11 फरवरी 2026