व्यापार
11-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने चांदी में तेज शुरुआत रही। दोनो कीमती धातुओं के वायदा कारोबार में आज बढ़त रही। घरेलू बाजार में आज सोने की वायदा कीमतें 1,57,950 रुपये जबकि चांदी की 2,59,200 रुपये के आसपास रहीं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में बढ़त रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत अच्छी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध आज 1,633 रुपये बढ़कर 1,58,436 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,56,803 रुपये था। ये 1,58,436 रुपये के उच्च और 1,57,808 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा। सोने के वायदा भाव पिछले माह 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी अच्छी रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध आज 5,390 रुपये बढ़कर 2,57,938 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,52,548 रुपये था। एक समय यह अनुबंध 6,642 रुपये बढ़कर 2,59,190 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा था। इसने 2,59,550 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,57,938 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। कामेक्स पर सोना आज 5,048 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 5,031 डॉलर प्रति औंस था। एक समय यह 43.10 डॉलर की तेजी के साथ 5,074.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर हासिल किया। वहीं कामेक्स पर चांदी के वायदा भाव 80.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद प्राइस 80.38 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.66 डॉलर की तेजी के साथ 82.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। गिरजा/ईएमएस 11 फरवरी 2026