क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बंधुआ निवासी हजारी यादव पुत्र टिहुर ने निर्माणाधीन घर में जबरिया कब्जा करने की कोशिश, मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देने, नल, पशुओं के चारा मशीन, हौदी, वा घर का दरवाजा तोड़कर घर का सामान, जेवरात उठा ले जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। एसपी को दिये पत्र में हजारी यादव ने कहा है कि विगत 8 फरवरी को पड़ोसी पुजारी यादव पुत्र टिहुर यादव घर के नल, पशुओं के चारा मशीन, हौदी, वा घर का दरवाजा तोड़कर घर का सामान, जेवरात उठा ले गये। विकास यादव, छोटो पुत्री सीमा यादव, विपिन यादव, अमरनाथ् यादव, नवीन यादव पुत्रगण पुजारी यादव, अभिषेक आदि ने मिलकर हजारी यादव को मारा पीटा। निर्माणाधीन घर में जबरिया कब्जा करने की कोशिश करते हुये भैस आदि ला कर बांध रहे हैं। थाने पर तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया। हजारी यादव ने मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय और उसे न्याय दिलाया जाय। .../ 11 फरवरी /2026