जबलपुर (ईएमएस)। एस व्ही नायडू मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को सूरतलाई में समाज हित में विभिन्न परोपकारी कार्यों के साथ सेवा दिवस मनाया गया। सेवा दिवस पर 101 बुजुर्ग ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को वस्त्र वितरण किये गए। 25 सदस्यों ने पीडि़त मानवता हेतु रक्तदान किया। जिसे शासकीय एल्गिन ब्लड बैंक की टीम ने एकत्रित किया। इस दौरान 150 गरीब ग्रामीणों को भोजन कराया गया। संस्था के अध्यक्ष रमेश नायडू ने बताया कि विगत 15 वर्षो से संस्था ग्रामीणों के उत्थान के साथ लगातार समूचे वर्ष भर सेवा कार्य करती आ रही है। जिसमें स्वास्थ शिविरों के साथ साथ एवं बच्चों के नैतिक विकास के कार्यक्रम भी शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष नायडू, विजया नायडू, जय लक्ष्मी राघवेंद्र, राव धर्मा राव, सुरेश निर्मला नायडू, रमेश ललिता नायडू, साई शेखर, आयुषी दिव्यांशु, राहुल भरत गुप्ता, वीरेंद्र पटेल, अमित विश्वकर्मा एवं अनेक ग्रामीणों ने अपना योगदान दिया। सुनील साहू / मोनिका / 11 फरवरी 2026