क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। श्री दत्त भजन मंडल एवं समर्थ रामदास सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से दासनवमी महोत्सव का आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दत्त मंदिर जबलपुर में हो रहा हैं। इस दिव्य आयोजन में नागपुर की प्रसिद्ध विचारक श्रीमती प्रज्ञा पुसदकर द्वारा प्रवचन दिए जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने आनंदवन भुवनी एवं समर्थाचा प्रयत्नवाद जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समर्थ रामदास जी कहते है जीवन में आनंद प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिये, आनंद विषय वस्तु से प्राप्त नहीं होता। आयोजन में, समर्थ रामदास सेवा समिति की अध्यक्षा डॉ.(श्रीमति) शिरीष जामदार एवं दत्त भजन मंडल के अध्यक्ष विजय भावे ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समर्थ भक्त अभय गोरे ने किया एवं कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र जामदार, अनिल राजुरकर, नितिन देसाई, श्रीमती सुधा पंडित, सौ. रंजना वर्तक, श्रीपाद पराँजपे, मंगला फाटक, सौ. आभा गोरे, प्रवीण विप्रदास, सुषील वैद्य, डॉ.(श्रीमति) मानिक पांसे, विश्वास पाटनकर सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। 12 फरवरी बुधवार को दास नवमीं का अत्यंत महत्वपूर्ण समर्थ स्वामी रामदास जी का निर्वाण दिवस है, जिसका प्रमुख कार्यक्रम प्रात:काल 11 बजे से संपन्न किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी समर्थ भक्तों से निवेदन किया गया हैं कि उपस्थिति होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। सुनील साहू / मोनिका / 11 फरवरी 2026