खेल
11-Feb-2026


4 रनों से हारा अफगानिस्तान अहमदाबाद (ईएमएस)। दक्षिण अफ्रीका ने यहां हुए बेहद रोमांचक आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में चार रनों से हरा दिया। इस प्रकार अफगान टीम जीत के करीब आकर भी उसे हासिल नहीं कर पायी। इस मैच में जीत के लिए मिले 188 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे पर मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच टाई कर दिया। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन बजाया जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19 रन ही बना सकी और मुकाबला मुकाबला हार गयी। इससे पहले क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन के अर्धशतकों से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन बनाए हैं। । इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एडन मार्करम 8 गेंद पर 5 रन बनाकर शुरुआत में ही फजलहक फारुखी की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद डिकॉक और रिकल्टन ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर पारी को संभाला। डिकॉक और रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन बनाये। इसके बाद अफगान टीम के कप्तान राशिद खान ने डिकॉक और रिकल्टन को एक ही ओवर में आउट कर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बना दिया। डिकॉक ने 41 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की सहायता से 59 रन बनाये जबकि रिकल्टन ने 28 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों की सहायता से 61 रन बनाये। डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 रन बनाये। ट्रिस्टन स्टब्स केवल एक रन ही बना पाये। डेविड मिलर ने अंत में 15 गेंद पर 20 रन और मार्को जानसेन ने 7 गेंद पर 16 रन बनाकर पारी को 187 तक पहुंचाया। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 28 रन देकर 2 विकेट जबकि फजलहक फारुखी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। अजमतुल्ला ओमरजाई ने 41 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्‍तान की ओर से सलामी बल्‍लेाबज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अर्धशतक लगाया। गुरबाज ने 84 रन बनायसे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 छक्‍के और 4 चौके लगाए। ओपनर इब्राहिम जादरान ने 12 रन लगाए। मध्य क्रम में किसी भी बैटर का बल्‍ला नहीं चला। गुलबदीन नायब और सिद्दीकुल्लाह अटल का खाता तक नहीं खुला। दरविश रसूली 15 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 22, मोहम्‍मद नबी ने 5 और राशिद खान ने 12 गेंदों पर 20 रन जड़े। मुजीब उर रहमान भी बिना कोई रन बनाए वापस लौटे। नूर अहमद ने 9 गेंदों पर 15 रन जड़कर मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। इस दौरान नूर ने 2 सिक्‍स लगाए। ईएमएस 11 फरवरी 2026