खेल
11-Feb-2026
...


सुबह 11 बजे से होगा मैच पल्लीकल (ईएमएस)। श्रीलंका की टीम विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में गुरुवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर ओमान के खिलाफ जीत हासिल करने उतरेगी। इस मैच में उसे ओमान से सावधान रहना होगा। मेजबान बल्लेबाजों को बीच के ओवरों में अधिक से अधिक रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना होगा। इस मैच में स्पिनर वानिंदु हसरंगा के बाहर होने से भी टीम के अन्य गेंदबाजों पर अधिक दबाव रहेगा। होगी। हसरंगा हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीलंका को पहले ही मैच में आयरलैंड के खिलाफ 20 रन की जीत के लिए काफी प्रयास करना पड़ा था। सकारात्मक शुरुआत की। उस मैच में उसके बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ काफी कमजोर नजर आये थे। आयरलैंड के स्पिनरों के सामने लंकाई बल्लेबाज सहज नहीं दिखे। सातवें और 15वें ओवर के बीच एक भी चौका नहीं लगा सके। ओमान भी उसकी इसी कमजोर नस को दबाना चाहेगा। पिछले मैच में कामिंदु मेंडिस ने आखिरी ओवरों में 19 गेंदों पर 44 रन बनाकर श्रीलंका एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था। टीम उनसे इस मैच में भी वैसा ही प्रदर्शन चाहेगी। वहीं कुसल मेंडिस ने भी अर्धशतक लगाया। टीम को सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका और कामिल मिशारा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो अब तक रन नहीं बना पाये हैं। शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में विफल रहे। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। चोटिल होने के बावजूद उन्होंने अपने चार ओवर पूरे किए और तीन विकेट लिए। उनकी जगह शामिल दुशान हेमंथा कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना होगा। ऐसे में पहले मैच में भी तीन विकेट लेने वाले स्पिनर महेश थीक्षाना को अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी। दूसरी ओर ओमान का को जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ओमान के बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजी और अतिरिक्त उछाल के सामने संघर्ष करना पड़ा। कोलंबो में उसके शीर्ष पांच बल्लेबाज दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाये थे। कप्तान जतिंदर सिंह को पता है कि उनकी टीम को अगर श्रीलंका के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उनके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था। दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं: श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंथा। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद, मोहम्मद नदीम, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, शफीक जान। ईएमएस 11 फरवरी 2026