राजनांदगाँव (ईएमएस)। समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित आज भाजपा जिला कार्यालय राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक, एकात्म मानववाद के प्रणेता, आदरणीय स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक आदरणीय खूबचंद पारख उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे चिंतक, दार्शनिक और राष्ट्रऋषि थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को भारतीय संस्कृति और विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि एकात्म मानववाद का सिद्धांत मानव, समाज और प्रकृति के संतुलन पर आधारित है, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। पारख ने कहा कि पंडित जी का जीवन सादगी, त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी पद और प्रतिष्ठा को महत्व नहीं दिया, बल्कि सदैव संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने यह भी कहा कि आज के कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है, क्योंकि उन्होंने दिखाया कि विचारधारा पर आधारित राजनीति ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है। उन्होंने अपने उद्बोधन में पंडित जी के अंत्योदय के विचार पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। आज केंद्र और राज्य की सरकारें जिस प्रकार गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही हैं, वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों का ही प्रत्यक्ष रूप है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और सेवा भाव से समाज के बीच कार्य करें। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित जी के विचारों को अपने आचरण में उतारकर ही संगठन को मजबूत बना सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समर्पण दिवस के अवसर पर संगठन के प्रति और अधिक सक्रियता एवं निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लें। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत युवा मोर्चा भाजपा के भाई कमलेश प्रजापति द्वारा वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा ने किया। अंत में जिला महामंत्री डीकेश साहू ने समापन उद्बोधन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी , जिला कोषाध्यक्ष भावेश बैद , श्रीमती रेखा मेश्राम , मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह भाटिया, गोलू गुप्ता , मनोज साहू , खिलेश्वर साहू , पार्षद रवि सिन्हा,मणिभास्कर गुप्ता ,रानू जैन ,शैंकी बग्गा,अमर ललवानी, पूर्णिमा साहू ,शेखर लस्करे सतीश साहू श्रीमती देवकुमारी साहू , मंडल महामंत्री चंद्रभान जघेल , बलवंत साहू , विनोद भारती, अशोक आदित्य श्रीवास्तव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। 11 फरवरी, 2026