क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


- अपने साथ ही पत्नी की कैंसर की बीमारी को लेकर भी रहता था डिप्रेशन में भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के रातीबड़ थाना क्षेत्र में किराये से रहने वाले प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा मंगलवार-बुधवार की रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। सुबह परिवार वालो ने उसका शरीर फंदे पर लटका देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की छानबीन के दौरन मृतक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है,जिसमें उसने बीमारी से परेशान आने के कारण जान देने की बात लिखी है। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सीहोर जिले के आष्टा स्थित ग्राम गोपालपुर का रहने वाला शैलेंद्र सिंह ठाकुर पुत्र महेंद्र सिंह ठाकुर (32) बीते करीब 6 महीने से गोल्डन सिटी रातीबड़ में किराए के कमरे में रहते हुए रातीबड़ में ही स्थित प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी कर रहा था। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस टीम को कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट मिला है, इसमें उसने लिखा कि बीमारी से तंग हूं, इसलिए जीना नहीं चाहता। सभी को बहुत प्यार करता हूं। अपना ध्यान रखें और स्वस्थ्य रहें। वही शुरुआती जॉच के दौरान परिवार वालो ने पुलिस को बताया की शैलेंद्र को कोई ऐसी गंभीर बीमारी नहीं थी, जिससे परेशान होकर वह जानलेवा कदम उठायें। हालांकि बीते कुछ समय से उसे सर्दी-जुकाम जल्दी हो जाया करता था। इसके बाद होने वाली कमजोरी से वह परेशान रहता था। वहीं यह भी सामने आया है की शेलेंद्र विवाहिता था, उसकी ससूराल गोपालपुर में है। मृतक शैलेंद्र की पत्नी को बच्चेदानी का कैंसर है। जिसका इलाज बीते एक साल से चल रहा है। फिलहाल पत्नी अपने गोपालपुर स्थित मायके में रह रही है। मायके वाले ही उसका इलाज करा रहे हैं। पत्नि की बीमारी को लेकर भी शैलेंद्र मानसिक तनाव में रहता था। मामला कायम कर अन्य बिंदुओ पर भी जांच कर रही है। जुनेद / 11 फरवरी