क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


- फरार इनामी आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे, जिला बदर किये गये बदमाश भी धराये भोपाल(ईएमएस)। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शहर के अलग-अलग इलाकों में कॉम्बिंग गश्त की गई। कमिश्नर प्रणाली के बाद यह 19वीं कांम्बिंग गश्त आने वाले त्यौहारों को देखते हुए की गई। कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने में 283 स्थाई वारंटी एवं 125 गिरफ्तारी वारंटी समेत 408 आरोपियों को किया गया है। वहीं गंभीर मामलों में फरार आरोपी, पूर्व वाहन चोर, नकब्जन, जिला बदर समेत 21 अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर नगरीय पुलिस भोपाल संजय कुमार द्वारा बदमाशों की धरपकड़ के लिये 10-11 फरवरी की रात कांम्बिंग गश्त आयोजित की गई। कांम्बिंग गश्त में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 विवेक सिंह, पुलिस उपायुक्त आसुचना-सुरक्षा सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त जोन-4 मयूर खण्डेलवाल सहित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम में उपस्थित हुए।, जिन्हे स्वयं पुलिस कमिश्नर संजय कुमार द्वारा ब्रीफ कर फोर्स को रवाना किया गया। कमिश्नर प्रणाली के बाद की गई इस 19वीं कांम्बिंग गश्त में 8 अपराधी जो कि लंबीत गंभीर अपराधों में फरार चल रहे थे, उन्हे गिरफतार किया गया। इनमें थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा गोवंश मामले में फरार 5 हजार रूप्ये के ईनामी आरोपी अमन पिता मोहम्मद जब्बार (25) निवारी कम्मू का बाग ऐशबाग को और थाना अशोका गार्डन पुलिस द्वारा 2हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफतार किया गया है। कांम्बिंग गश्त के दौरान 283 स्थाई वारंटी, 125 गिरफतारी वारंटी, 121 जमानतीय वारंटी 5 पूर्व वाहन चोर पुलिस द्वारा पकड़े गये। वहीं 2 पूर्व नकबजन भी पुलिस के हाथ लगे है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही के दौरान चार 4 जिला बदर किये गये बदमाशो को भी थाना शहर में ही रहते हुए पकड़ा गया है। वहीं 8 गिरफ्तार अपराधी ऐसे है जो लंबीत गंभीर मामलो में फरार चल रहे थे। कांम्बिंग गश्त के दौरान 66 निगरानी बदमाशों को चैक कर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान रात लगभग दो बजे पुलिस ने ईरानी डेरे में भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। बता दें कि ईरानी डेरे के सदस्यों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान इस गैंग के कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जुनेद / 11 फरवरी