नई दिल्ली (ईएमएस)। जब भी मैं बोलने के लिए आती हूं, आप ही चेयर पर होते हैं........यह सुने राज्यसभा में लगने लगे जोर-जोर से ठहाके। जहां एक ओर लोकसभा में आजकल मोदी सरकार और विपक्ष के बीच खींचतान दिख रही है। वहीं राज्यसभा में कई पल देखने को मिल रहे हैं, जब सांसद आपस में हंसते और बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज्यसभा का एक ऐसा ही वीडियो वायरल है। वीडियो में जया बच्चन राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी भुवनेश्वर कालिता से कहती हैं, मैं जब भी मैं बोलने के लिए आती हूं आप ही चेयर पर होते हैं, अब मैं इस सौभाग्य समझूं या भाग्य, नहीं बता सकती जया बच्चन की बात सुनकर कालिता गदगद हुए और हाथ जोड़ने लगे, वहीं पूरा सदन जोर-जोर से ठहाके लगाने लगा। बता दें कि भुवनेश्वर कालिता 2020 से असम से राज्यसभा सदस्य हैं। ताज्जुब यह है कि ठहाके लगाने वालों में पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद थे। राज्यसभा में इतना खुशहाल माहौल देखकर सोशल मीडिया पर लोग चौंक रहे हैं। दरअसल इनदिनों लोकसभा का पारा हाई है। वहां राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की बुक का हवाला देकर मोदी सरकार पर हमलावार हैं। राज्यसभा में यूएस-भारत डील पर बताकर जया ने कहा कि आप मखाना भेजिए, हमें पॉपकॉर्न खाना पड़ेगा। बजट पर जया बच्चन ने कहा कि सभापति मैं जानना चाहती हूं कि बजट में 3.1 करोड़ बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार सर्जन को लेकर कितना बजट आवंटित किया है। आशीष दुबे / 11 फरवरी 2026