राष्ट्रीय
11-Feb-2026


30 अप्रैल को पद छोड़ेंगे, आनंद श्रीनिवासन नए चीफ कमर्शियल ऑफिसर होंगे नई दिल्ली (ईएमएस)। अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 30 अप्रैल तक कंपनी के साथ बने रहेंगे ताकि नई लीडरशिप को जिम्मेदारी सौंपने में मदद कर सकें। उनकी जगह अब आनंद श्रीनिवासन को नया सीसीओ नियुक्त किया गया है। प्रवीण अय्यर अकासा की शुरुआती कोर टीम का हिस्सा थे और उन्होंने एयरलाइन की कमर्शियल स्ट्रेटेजी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। अकासा एयर में पिछले कुछ महीनों के भीतर यह दूसरा बड़ा इस्तीफा है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में कंपनी की इंटरनेशनल ऑपरेशंस की हेड और को-फाउंडर नीलू खत्री ने भी इस्तीफा दे दिया था। प्रवीण अय्यर एयरलाइन की एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर भी थे और उन्हें एविएशन सेक्टर का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। अकासा से पहले वे जेट एयरवेज और कतर एयरवेज जैसी बड़ी कंपनियों में सीनियर पदों पर काम कर चुके हैं। विनोद उपाध्याय / 11 फरवरी, 2026