राष्ट्रीय
पथानामथिट्टा (ईएमएस)। केरल के सबरीमाला मंदिर में गोल्ड चोरी केस में पूर्व त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) अध्यक्ष एन. वासु को कोर्ट से राहत मिली है। कोल्लम की विजिलेंस कोर्ट ने बुधवार को वासु को शर्तों के साथ जमानत दे दी। एन. वासु को पिछले साल 11 नवंबर को विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया था। वे इस मामले में तीसरे आरोपी हैं और उन पर मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के फ्रेम से जुड़े केस में आरोप हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वासु को शाम तक जेल से रिहा किया जा सकता है। विनोद उपाध्याय / 11 फरवरी, 2026