खेल
11-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी मिल गई है लेकिन नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में उनका खेलना अभी तय नहीं है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने कहा कि अभिषेक के खेलने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। तिलक वर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘अभिषेक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कल के मैच में उसके खेलने पर फैसला लेने के लिए अभी समय है।अभिषेक अमेरिका के खिलाफ शनिवार को मुंबई में खेले गए पहले मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। माना जा रहा है कि मैच के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली पहुंचने के बाद और बिगड़ गई। सुबोध/११-०२-२०२६