राज्य
12-Feb-2026


दर्जनों लोगों ने एसपी आफिस पहुंचकर लगाई निर्दोष को बरी करने की गुहार जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में गत 7 फरवरी को देर रात मारपीट के एक मामलें में निर्दोश युवक के खिलाफ पुलिस कार्यवाही किए जाने को लेकर गत दिवस मदार दल्ला बाबा टोला क्षेत्र के लगभग आधा सैकडा से अधिक महिला पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडी एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष कार्यवाही कर निर्दोष युवक को बरी किए जाने का आग्रह किया। इस संबंध में मदार छल्ला निवासी कलीम अहमद ने बताया कि गत सात फरवरी को क्षेत्र में ही रात लगभग 12 बजे मारपीट की वारदात हुई थी जिसमें दनका बड़ा बेटा अलताफ शामिल था जबकि छोटा बेटा छोटू गोल्डन मौके पर न तो मौजूद था और न ही उक्त वारदात में शामिल था। कलीम के मुताबिक इसके बाद भी हनुमानताल थाना पुलिस ने उनके छोटे बेटे को वारदात में गिरफतार कर जेल भेज दिया। उसके छोटे छोटे बच्चे हेंं। एसपी आफिस पहुंचे लोगों ने भी छोटू के वारदात में शामिल न होने की बात करते हुए मामले में पुलिस के समक्ष गवाही देने की बात करते हुए निर्दोष को बरी केए जाने की मांग की। लोगों की बात सुनकर एडी. एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी हनुमतानताल को फोन पर निर्देश दिए कि वे वारदात से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगालकर निष्पक्ष कार्यवाही करें और किसी भी निर्दोष पर कार्यवाही न करें । सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026/ 03.54