राज्य
12-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत ककरैया तलैया में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर चोटे पहुंचा दी| मारपीट की इस वारदात में दो युवक व दो महिलाए घायल हो गई| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ककरैया तलैया निवासी राजकुमार बर्मन गत दोपहर लगभग 11.30 बजे अपने काम पर जा रहा था तभी रास्ते में पुरानी रंजिश पर अजीत कोल राजकुमार को गालियां देने लगा, राजकुमार की बहन श्रीमति राधा बर्मन ने गालियां देने से मना किया तो अजीत कोल, हजारी लाल गोटिया, किरण कोल, नीलम कोल ने दोनों भाई बहन के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचा दी। वहीं दूसरा पक्ष ककरैया तलैया निवासी 29 वर्षीय अजीत कोल व उसकी पत्नी नीलम कोल के साथ राजकुमार बर्मन, राधा बर्मन, ज्योति बर्मन ने गालीगलौज व मारपीट कर चोटें पहुंचा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक दूसरे पक्ष के विरूद्ध धारा रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026/ 06.25