क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


- पनागर में बस स्टाप पर अज्ञात वृद्ध का शव बरामद जबलपुर (ईएमएस)। लार्डगंज थाना क्षेत्रांतर्गत बल्देव बाग स्थित महिला मार्केट के पास एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लाश को कब्जे में लें मुआयना बाद उसे पीएम के लिए रवाना किया। मृतक कौन है तथा किन परिस्थितियों में उकी मौत हुई यह अभी ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है । चर्चा के मुताबिक व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम (पीएम) के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया तथा मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। इसी तरह पनागर थाना क्षेत्रांतर्गत बम्हनौदा बाईपास स्थित एक बस स्टॉप पर करीब 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पनागर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई है । उसकी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध की मृत्यु करीब 12 से 24 घंटे पहले हुई होगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है। साथ ही, मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और हुलिए के आधार पर अन्य माध्यमों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सुनील साहू / मोनिका / 12 फरवरी 2026