क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


- दमकल कर्मियों की तत्परता से टला हादसा अंबरनाथ, (ईएमएस)। अंबरनाथ में मोहन सबअर्बिया इलाके में ईश्वर रेजीडेंसी बिल्डिंग के एक घर में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाले जुनेर शेख के घर में रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर अचानक फट गया और उसमें धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। इस घटना में घर में रखा फर्नीचर और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दरअसल घटना की जानकारी मिलते ही अंबरनाथ दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घर में पांच एलपीजी गैस सिलेंडर होने की वजह से बड़ा खतरा था, लेकिन दमकल कर्मियों द्वारा जान जोखिम में डालकर समय रहते गैस सिलेंडर घर से बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फ्रिज का धमाका इतना तेज था कि कुछ ही पलों में पूरा घर आग की लपटों में घिर गया, लेकिन प्रशासन की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। संतोष झा- १२ फरवरी/२०२६/ईएमएस