क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


- पकड़ा गया आरोपी भी चल रहा फरार - ड्रग्स डिलेवरी देने के दौरान पुलिस ने दबोचा भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 साल से फरार स्थायी वारंटी महिला और उसके साथ में ही पूर्व से फरार एमडी तस्कर एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है । क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की भीम नगर में झरनेश्वर मंदिर के पास एक संदिग्ध महिला और एक युवक दो पहिया वाहन लेकर खड़े हैं, उनके पास ड्रग्स है, जिसकी डिलेवरी देने के लिये किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर दोनो को पकड़ लिया, पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान निधि ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर (35) निवासी अयोध्या नगर और उजेर उर्फ माहिर खॉन पिता मंसूर नबाव खान (21) निवासी जहांगीराबाद के रुप में बताई। दोनो की तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो पहिया वाहन स्कूटी की डिग्गी में 5.91 ग्राम एमडी ड्रग रखा मिला। पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से दो मोबाइल, दो पहिया वाहन और ड्रग्स जप्त कर लिया। बरामद माल की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। दोनो आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अफसरो के मुताबिक आगे की जॉच में खुलासा हुआ की महिला आरोपिया निधि ठाकुर 12 वी पास है, और थाना क्राइम ब्रांच में दर्ज एक अपराधिक प्रकरण में पिछले लगभग 5 सालो से फरार चल रही थी। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदलते हुए पहचान छिपा कर रह रही थी। वहीं आरोपी उजेर 7वीं पास है, और एसी सुधारने का काम करता है। उसके खिलाफ भी थाना क्राइम ब्रांच में पूर्व में नशीले पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस दोनो आरोपियो से बरामद एमडी ड्रग्स के लाने के साथ ही राजधानी में फैले उनके नेटवर्क के तार खंगाल रही है। जुनेद / 12 फरवरी