क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा का पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पहुंचने पर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं की कलर पार्टी द्वारा आगवानी की गई तथा प्राचार्य पवन सिंह मीणा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा आज पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए बाल वाटिका, पीजीटी, टीजीटी, प्राथमिक शिक्षक सहित अन्य पद संविदा के रूप में, वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भरने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने विद्यालय परिसर में सौलर पैनल का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बैठक के दौरान पेयजल हेतु एक आरओ यूनिट लगाने सहित विद्यालय के म्यूजिक डिपार्टमेंट हेतु एक लाख रूपये लागत के वाद्य यंत्र खरीदे जाने के प्रस्तावोें को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही प्ले ग्रांउड में मिट्टी भरकर समतलीकरण कराने, पार्किग शैड का एरिया बढाने तथा प्रायमरी बच्चों के लिए प्ले ग्रांउड जाने डायरेक्ट एप्रोच के लिए सीढीयो का निर्माण कराये जाने सहित 4 टेबिल एवं 4 अलमारी खरीदे जाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा इस दौरान विद्यालय की जीव विज्ञान, रसायन एवं भौतिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का अवलोकन भी किया गया तथा केन्द्रीय बोर्ड की 17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्राचार्य श्री पवन सिंह मीणा ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में लगभग 943 बच्चे है और 44 शिक्षको का स्टॉफ है। बैठक में प्राचार्य पवन मीणा, सदस्यगण कैलाश पाराशर, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य केके कटियार, प्रतिक कुमार टुडेंलकर, श्रीमती श्रुति पाटले, प्रोफेसर डॉ श्रीनिवास शर्मा, डॉ रमेश भारद्वाज, ऋषिराज जागिड, मुनेश मीणा आदि उपस्थित थे।