क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


- स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत लगाया गया हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप भिंड ( ईएमएस ) | आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य तथा शारीरिक और मानसिक दक्षता संवर्धन के लिए है। शिविर मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग भिंड द्वारा आज जिले के लहार ब्लॉक के रावतपुरा धाम पर स्थित वृद्ध आश्रम पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा आश्रम में निवासरत तथा आस पास के ग्रामीण वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवा प्रदान की गई, इसके अलावा वृद्धावस्था, जन्म बीमारियों को दूर करने में लाभदायक योग आसन के बारे में भी बताया गया साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की काइनेटिक एंड मेंटल स्किल डेवलपमेंट हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के अनुसार भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा वरिष्ठ जनों के लिए स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत holistic well being camps के आयोजन जिले भर में किये जाने के निर्देश दिये गये हैं इसके तहत जिले के अंतर्गत विभिन्न वृद्ध आश्रमों पर स्वास्थ्य शिविर एवं वृद्धावस्था में किया जा सकने योग्य योग प्राणायाम तथा वृद्धजनों के लिए उनके शारीरिक एवं मानसिक दक्षता संवर्धन (kinetic and mental skill development) हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इन शिवरों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें आयुष विभाग के चिकित्सक एवं प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा वरिष्ठ जनों को संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी। इसी के तहत ये स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है, साथ ही आगे भी दिनांक 13 फरवरी, 19 फ़रवरी, 20 फ़रवरी, 26 फरवरी तथा 27 फरवरी को भी जिले के अन्य वृद्धाश्रम में ये शिविर लगाए जाएंगे। अतः वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह है कि वे इन शिविरों में आकर आयुष चिकित्सा का लाभ उठाएं।